New Teacher Vacancy – शिक्षा विभाग में 7000 से अधिक है शिक्षकों के नए पद सृजित किए जाएंगे। जिससे नई शिक्षक भर्ती के दरवाजे खुलेंगे लंबे समय से बेरोजगार एक बड़ी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए बहुत अच्छी खबर है लिए पूरी जानकारी आपको विस्तार के साथ देते हैं।
शिक्षा विभाग ने प्रदेश में क्रमोन्नत विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने कुल 7000 से अधिक नए पदों की स्वीकृति प्रदान की है। यह पद राज्य के उन विद्यालयों में सृजित किए गए हैं। जिन्हें हाल ही में क्रमोन्नत किया गया है।
नई विषय और संकाय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए। प्राचार्य के 177 पद, स्कूल व्याख्याता के 4277 पद, वरिष्ठ अध्यापक के 1062 पद, लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय के 708 पद, प्रयोगशाला सहायक के 982 पद, कनिष्ठ सहायक के 177 पद तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 177 पदों की स्वीकृति दी गई है।

शिक्षा विभाग ने यह फैसला बजट घोषणा की पालना के तहत लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बजट में किए गए वादों को समय बाद तरीके से लागू करने के निर्देश के बाद विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने जानकारी दी कि सोमवार को ही 177 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को क्रमोनित कर 289 स्कूलों में नए विषयों की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी गई है।
इन विद्यालयों में प्रमुख रूप से विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित और जीव विज्ञान जैसे विषयों की शुरुआत की गई है। इसके अतिरिक्त 970 महात्मा गांधी अंग्रेजी मध्य विद्यालयों में भी विज्ञान संकाय की स्वीकृति दी गई है। ताकि विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को आगे पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर मिल सके।
यह कदम नए केवल शिक्षकों की भारी कमी को दूर करेगा बल्कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार लाएगा विशेषज्ञ मानते हैं कि यह निर्णय आने वाले वर्षों में सरकारी शिक्षा प्रणाली को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा।
राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की चल रही कमी को पूरा करने के लिए तथा नए विद्यालय क्रमोन्नत होने के बाद एक बड़ी शिक्षक का भर्ती आने की संभावना जो जताई जा रही थी। अब वह सही साबित हो रही है और आने वाले समय में एक बहुत बड़ी शिक्षक भर्ती आपको देखने को मिल सकती है।
यह भी देखें – College Kab Open Honge 2025