UP Teacher Vacancy 2025 in Hindi – उत्तर प्रदेश में मास्टर की नौकरी पाने की बात देख रहे युवा अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी सरकार जल्द ही शिक्षकों के 193862 पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती तीन चरणों में होगी। प्रत्येक चरण में 65 शिक्षकों की भर्ती करवाई जाएगी इस संबंध में राज्य सरकार ने बीते गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ हुई प्रोजेक्ट अप्रूवल बैठक में वार्षिक कार्य योजना पेश की यह भर्ती मार्च 2026 तक हर साल में पुरी की जाएगी।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अगले वर्ष मार्च तक प्राइमरी शिक्षकों के 181276 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वही माध्यमिक शिक्षा में 12586 पदों पर भर्ती की जाएगी यानी कुल 193862 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्राइमरी शिक्षकों की भर्तियां उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा की जाएगी। वहीं माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से करने की तैयारी है। प्रदेश में 2018 के बाद से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा में कोई भर्ती नहीं हुई है। नतीजा उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा विभाग में 181276 शिक्षकों के पद खाली है। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग में अध्यापकों के 12586 पद खाली है। कल 193862 पदों पर भर्ती की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक बीते गुरुवार को नई दिल्ली में हुई इसमें भारत सरकार के शिक्षा सचिव प्रदेश के महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, बेसिक शिक्षा की सचिव डॉक्टर सारिका मोहन और सहायक परियोजना निदेशक एकता सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। पीएबी की मीटिंग में वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्र को बताया है, कि राज्य सरकार मार्च तक तीन चरणों में 193862 पदों पर शिक्षकों की भर्ती पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।

बोर्ड की बैठक में राज्य सरकार की ओर से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लिखित रूप में बताया है कि सत्र 2025 26 में सभी स्तरों के शिक्षकों की बड़ी संख्या में पद रिक्त है। बेसिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक के स्तर पर 181276 यानी की 23% पद रिक्त है। वही माध्यमिक शिक्षा कक्षा 6 से 8 स्तर पर 3872 पद 40.36% प्रतिशत और वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा 9 से 10 के स्तर पर 8714 पद 59.5% पद खाली है।
2018 में हुई थी शिक्षक भर्ती
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2018 में दो चरणों में 137500 प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। उसे वर्ष शिक्षामित्र को हटाया गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा कहा गया था। कि शिक्षामित्र को हटाए जाने के बाद रिक्त पदों को शीघ्र भर दिया जाए। इसके बाद दो चरणों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई उसे आदेश के तहत एक बार 68500 शिक्षकों की नियुक्ति हुई फिर 69000 शिक्षकों की नियुक्ति की गई। हालांकि 69000 शिक्षकों की भर्ती आरक्षण के मुद्दे के मामले में सुप्रीम कोर्ट में विचार अधीन है।
नवंबर में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मौजूदा रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया नियमों अनुसार शुरू की जाएगी। जिससे मार्च 2026 तक इन पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने का लक्ष्य रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि यह भर्ती प्रक्रिया नवंबर में शुरू की जाएगी। इस बराबर संख्या में बताकर तीन चरणों में पूरा किया जाएगा माना जा रहा है कि हर बार 65000 पदों के करीब भर्ती की जाएगी।
यूपी में शिक्षकों के रिक्त पदों की सूची
प्राथमिक विद्यालयों में 1-5 – 181276
उच्च प्राथमिक विद्यालय में 6-8 – 3872
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 9-10 – 8714
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में कुल रिक्त पदों की संख्या 193862 है। इन पदों पर जल्द ही शिक्षा विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। उन तमाम बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी अपने सभी विद्यार्थी मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढें – 1 साल में 134 दिन स्कूलों में रहेगी छुट्टियाँ शिक्षा विभाग ने जारी किया, School Holiday Calendar Rajasthan