School Holidays Extended: उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और हीट वेव के कारण कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को अब 30 जून तक स्कूल नहीं जाना होगा। पहले स्कूल 15 जून से खुलने थे। लेकिन वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने गर्मियों की छुट्टियां 15 दिन और बढ़ा दी है। यह निर्णय बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किए निर्देश
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी। इसके अनुसार सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल जो कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को संचालित करते हैं। अब 30 जून तक बंद रहेंगे।
1 जुलाई से दोबारा शुरू होगा पठन-पाठन
पत्र में कहा गया है कि वर्तमान तापमान और हीट वेव की तीव्रता को देखते हुए छात्रों की उपस्थिति 30 जून तक स्थापित कर दी गई है। अब 1 जुलाई 2025 से छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं शुरू होगी। बच्चों को इस दौरान स्कूल आने की आवश्यकता नहीं होगी।

शिक्षकों और कर्मचारियों को आना होगा स्कूल
हालांकि छात्रों को राहत मिलने के बावजूद शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशकों और शिक्षा नेत्र कर्मचारियों को 16 जून से नियमित रूप से स्कूल आना होगा। स्कूलों में पहले से जारी समय सारणी के अनुसार संचालन किया जाएगा। कर्मचारियों को विद्यालय में रहकर शैक्षणिक प्रशासनिक और अन्य कार्यों को पूरा करना होगा।
मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए विशेष प्रावधान
सचिन ने यह भी स्पष्ट किया है की मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में छुट्टियां को लेकर अंतिम निर्णय विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा लिया जाएगा। वह चाहे तो अपनी स्थिति के अनुसार आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। लेकिन छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।
यूपी में गर्मी का प्रचंड प्रकोप
पूरे उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का कर चरम पर है। कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सप्ताह भर से दिन का अधिकतम तापमान लगातार 43.8 डिग्री सेल्सियस से 44.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। यही नहीं रात का तापमान भी सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक बना हुआ है।
प्रयागराज समेत कई जिलों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी
प्रयागराज में इस जून का औसत तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है। जहां आमतौर पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। वहीं वर्तमान में यह 44 डिग्री से भी अधिक जा चुका है। न्यूनतम तापमान भी 28.3 डिग्री की तुलना में इस बार 30 डिग्री से भी पर है।
गर्मी से बेहाल जनजीवन
वहीं उत्तर प्रदेश में गर्मी से जनजीवन बेहाल है। सुबह 8:00 से ही धूप जलसा ने लग जाती है। और दोपहर होते-होते सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। लू के थप्पड़ों से लोगों के चहरे जलने लगते हैं। कलर और एक भी फेल साबित हो रहे हैं। घरों की चो पर रखा पानी भी नलों में इतना गर्म आता है कि उसको छूना भी मुश्किल हो रहा है।
जून में लगातार बढ़ रहा है तापमान
उत्तर प्रदेश में इस बार जून में लगातार तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच चुका था। वही 7 जून से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है, और तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के आने के बाद तापमान में कोई खास गिरावट आने की संभावना नहीं है। ऐसे में बच्चों को घर पर रखना ही सुरक्षित विकल्प माना गया है।
यह भी पढें – First Class Admission Age Limit